उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाला तापीय विद्युत उत्पादन उपक्रम है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कुल 5 ताप विद्युत ग्रहों का संचालन किया जा रहा है जिसमें 7140 मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता है। निगम राज्य के विकास में योगदान के लिए अग्रसर हैं जिसके अन्तर्गत भविष्य में सूपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित 1980 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता का विकसित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का गठन कम्पनी अधिनियम 1956 के अन्तर्गत दिनांक 25.08.1980 को किया गया था, जिससे राज्य में नये ताप विद्युत ग्रहों का निमार्ण किया जा सके। निगम द्वारा पहली बार ऊंचाहार ताप विद्युत ग्रह (2x210 मेगावाट ) का निर्माण किया गया था, इसे दिनांक 13.02.1992 को एन0टी0पी0सी0 को हस्तांन्तरित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत सुधार अधिनियम 1999 तथा उत्तर प्रदेश स्थानान्तरण योजना 2000 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को राज्य के 3 सरकारी उपक्रमों में विभाजित कर दिया गया जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लिमिटेड का गठन क्रमशः विद्युत उत्पादन, विद्युत वितरण तथा विद्युत पारेषण हेतु किया गया। तत्पश्चात राज्य के ताप विद्युत ग्रहों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को हस्तान्तरित कर दिया गया।

वर्तमान में निगम के द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 5 तापीय परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसकी कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 7140 मेगावाट है जिसका विवरण निम्नलिखित हैः-

पावर स्टेशन का नाम स्थापित क्षमता डीरेटेड क्षमता कुल क्षमता
अनपरा, सोनभद्र 3X210 MW
2X500 MW
2X500MW
3X210 MW = 630 MW
2X500 MW = 1000 MW
2X500MW = 1000 MW
2630 MW
ओबरा, सोनभद्र 1X100 MW
5X200 MW
1X94 MW = 94 MW
5X200 MW = 1000 MW
1094 MW
पारीछा, झांसी 2X110 MW
2X210 MW
2X250 MW
2X110 MW = 220 MW
2X210 MW =420 MW
2X250 MW =500 MW
1140 MW
हरदुआगंज, अलीगढ़ 1X110 MW
2X250 MW
1X110 MW = 110 MW
2X250 MW = 500 MW
610 MW
कुल यूपीआरवीयूएनएल सृजन क्षमता 5474 MW

दिनांक 01.06.2024 तक यूपीआरवीयूएनएल के पास 1579 कार्यकारी व 4571 गैर-कार्यकारी संख्या बल था |

पंजीकृत कार्यालय:

  • शक्ती भवन, 14-अशोक मार्ग, लखनऊ-226001